152 मरीजों की आंखों का हुआ परीक्षण, 51 का होगा ऑपरेशन
सीहोर|भोपाल नाका पर प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र पर सोमवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 152 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया। साथ ही इसमें से 51 मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत थी, जिनको निशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है।
सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, जीव सेवा संस्थान जिला अंधत्व निवारण समिति और सीबीएम के सहयोग से सांई भक्त परिवार ने निशुल्क नेत्र रक्षा अभियान चलाया है। इसके तहत सोमवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान मोतियाबिंद के 51 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इन मरीजों को बस से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय संत हिरदाराम नगर के लिए भेजा गया है। यहां मंगलवार को निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।