पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरीब परिवारों का किया जाएगा 5 लाख का बीमा

गरीब परिवारों का किया जाएगा 5 लाख का बीमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयुष्मान भारत योजना के तहत अब प्रत्येक गरीब परिवारों को पांच लाख रुपए तक का बीमा किया जाएगा। इसे प्रतिवर्ष सुरक्षा कवच के नाम से प्रदान किया जाएगा। इसके तहत बीमित परिवार को बीमार होने पर चिंहित अस्पतालों में चिंहित बीमारियों का इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। इस अभिनव योजना के क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आयुष्मान भारत योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देगी। इस योजना में मध्यप्रदेश के 58 लाख परिवार लाभान्वित होने की उम्मीद की जा रही है। इस योजना का लाभ दिलाने के लिए कर्मचारी सर्वे करेंगे फिर इसे ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाना शुरू कर दिया है। जिले में 15 अगस्त 2018 से आयुष्मान भारत योजना शुरू होने जा रही है। खास बात यह है कि इस योजना में हितग्राहियों का निर्धारण वर्ष 2011 की जनगणना से किया जाएगा। इस योजना के लिए सामाजिक, आर्थिक, जातीय आधार की श्रेणियां होंगी।

अच्छी खबर

आयुष्मान भारत योजना के लिए कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, शुरू होगा सर्वे, 58 लाख परिवार लाभान्वित होंगे

आशा करेंगी सर्वे और वेरिफिकेशन

योजना के तहत जिले में सर्वे की प्रक्रिया 1 से 7 मई तक चलेगी। इसके बाद 15 मई तक इनका वेरीफिकेशन भी किया जाएगा। इस कार्य को आशा कार्यकर्ता करेंगी। जरूरत होने पर एएनएम, एनपीएस व एमपीडब्ल्यू से सहयोग लिया जा सकेगा। सत्यापन कार्य ग्राम पंचायत सचिव द्वारा किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीयन रोजगार सहायक के अलावा आउटसोर्स से भी कराया जा सकेगा। प्रारंभिक प्रक्रिया में आशा कार्यकर्ता को फार्म डाउनलोड करना होंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-212-4684 पर सबमिट करना होगा।

योजना के क्रियान्वयन पर काम शुरू

आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन के लिए रूपरेखा तय कर ली गई है। संबंधितों को इस बारे प्रशिक्षित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी कौन-कौन सी बीमारियों में बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही जानकारी प्राप्त होगी जन सामान्य को अवगत कराया जाएगा। डीआर अहिरवार, सीएमएचओ

खबरें और भी हैं...