बाइक और 50 हजार नहीं लाने पर किया प्रताड़ित
सीहोर| दहेज में बाइक और पचास हजार रुपए की मांग को लेकर दी जाने वाली प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने थाना आष्टा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रावास कालोनी आष्टा निवासी 25 वर्षीय अमरीन बी का निकाह अनीस खां के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही अनीस खां द्वारा अमरीन बी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने अनीस को उसका पिता रईस खां, मां शाइला बी, बहन सीनम बी द्वारा सहयोग किया जाता था। अमरीन बी ने पुलिस को बताया कि नकदी 50 हजार व बाइक की मांग की जाकर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।