सीहोर| मप्र बलाई समाज विकास परिषद की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र बलाई समाज विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मालवीय उपस्थित थे। इस मौके पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश मालवीय, प्रदेश मंत्री मोहन मालवीय, जिलाध्यक्ष चतुर्भूज मालवीय आदि मौजूद थे।