पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिन के तापमान में मामूली गिरावट तो 3 डिग्री बढ़ गया रात का पारा

दिन के तापमान में मामूली गिरावट तो 3 डिग्री बढ़ गया रात का पारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर| मौसम का मिजाज हर दिन बदलता जा रहा है। पिछले पांच दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव के दौर के बाद सोमवार को जहां दिन के पारे में 0.2 डिग्री की गिरावट हुई, वहीं रात के तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई। ऐसे में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात रिकार्ड हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि अभी दिन और रात के तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी।

रविवार को सीजन तीसरी बार सीजन का सबसे अधिक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। लेकिन सोमवार को बादलों के कारण दिन के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। लेकिन इसके बाद भी गर्म हवाओं का दौर देर शाम तक चलता रहा। वहीं रविवार को रात के तापमान में 2.9 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और पारा 28.5 डिग्री से बढ़कर सीधे 31.4 डिग्री पर पहुंच गया।

खबरें और भी हैं...