पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोक के बाद भी सर्विस सेंटरों पर धुल रहे थे वाहन, 6 सील, 1 लाख के भरवाए बांड

रोक के बाद भी सर्विस सेंटरों पर धुल रहे थे वाहन, 6 सील, 1 लाख के भरवाए बांड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेयजल संकट को लेकर नगर के सभी वाहन सर्विस और वाशिंग सेंटरों को एसडीएम ने बंद करने के लिए कहा गया था लेकिन इसके बाद भी ये खुलेआम वाहनों की धुलाई कर रहे थे। शहर के 24 सेंटरों में से अधिकतर पर वाहन धोए जा रहे थे। ऐसे में यह रोज औसतन 50 हजार लीटर पानी बर्बाद कर रहे थे। सोमवार को एसडीएम अमले के साथ मौके पर पहुंचे और 6 सेंटरों को जहां सील कर दिया गया तो वहीं अन्य सेंटरों को बंद रखने के लिए कहा गया है।

सोमवार को एसडीएम राजकुमार खत्री ने दोपहर के समय नगर के वाहन सर्विस सेंटरों और वाशिंग सेंटरों को चेक किया तो देखा कि वहां पर आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। इस पर उन्होंने सख्ती दिखाते हुए 6 सेंटरों को सील कर दिया। इनमें तीन सेंटर दूल्हा बादशाह क्षेत्र के हैं। इसी तरह बस स्टैंड, इंदौर नाका सहित गंगा आश्रम में भी कई जगह कार्रवाई की गई। अन्य सेंटरों को भी हिदायत दी गई है।

पानी को बर्बाद करने को माना था पब्लिक न्यसेंस

आदेश के बाद भी रोज वाहन धुलाई कर बहा रहे थे 50 हजार लीटर पानी

एसडीएम भवन निर्माण करने वालों को भी हिदायत देने पहुंचे।

वाशिंग सेंटर बंद होने से 50 हजार लीटर पानी बचेगा

इन सभी सर्विस सेंटरों पर वाहन धुलाई पर औसतन 50 हजार लीटर पानी लग रहा था जिसे अब बचाया जा सकता है। ये सभी लोग खरीदकर पानी ले रहे थे। अब सभी सेंटरों को बंद करा दिया गया है। इस तरह से अब हर रोज औसतन 50 हजार लीटर पानी बचाया जा सकेगा।

एक-एक लाख रुपए के बांड भरवाए

एसडीएम ने उन सभी सेंटर संचालकों से एक-एक लाख रुपए के बांड भी भरवाए। यह आश्वासन भी दिया कि वह अब वाहनों की धुलाई नहीं करेंगे। यदि इनमें से अब कोई वाहनों की धुलाई करते हुए पाया जाता है तो उसे 6 माह की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

लेकिन अभी यहां भी पानी की बर्बादी रोकना जरूरी

रोज नगर में दर्जनों लीकेज हैं जिन्हें ठीक करना जरूरी हो गया है। कोलीपुरा के पास हो रहे लीकेज से हर रोज काफी पानी बर्बाद हो रहा है।

नगर में पांच जगह शुगर मिल चौराहा, मंडी रेलवे फाटक सहित अन्य कई जगहों पर सप्लाई लाइन में लगे वाल्व लीकेज हो रहे हैं। इनसे भी काफी पानी बर्बाद हो रहा है।

सार्वजनिक और निजी नलों में यदि टोंटी नहीं लगी हैं या फिर खराब पड़ी हैं तो वे लीकेज से यहां से पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है।

इन जगहों पर की कार्रवाई

एसडीएम ने अमले के साथ सबसे पहले दूल्हा बादशाह और पीडब्ल्यूडी आफिस सहित गंगा आश्रम, इंदौर नाका के पास कार्रवाई की। यहां पर कई जगह बड़ी-बड़ी मशीनें लगा रखी हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा गया। मंगलवार को भाेपाल नाका सहित मंडी क्षेत्र में भी जायजा लिया जाएगा । श्री खत्री ने बताया कि जो भी अब आदेश का उल्लंघन करते पाया गया तो जेल भी हो सकती है।

खबरें और भी हैं...