पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव की संचार क्रांति का परिणाम है गांवों में भी संवाद के लिए इंटरनेट

राजीव की संचार क्रांति का परिणाम है गांवों में भी संवाद के लिए इंटरनेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजीव गांधी की 27वीं पुण्य तिथि

भास्कर संवाददाता| सीहोर

जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्य तिथि मनाई। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रभारी अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि दूर संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी थे। उन्होंने भारत के निर्माण की नींव रखी थी। इसका परिणाम गांव-गांव में संचार के साधन उपलब्ध हो गए हैं। इससे इंटरनेट के माध्यम से लोग एक दूसरे से जुड़े हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस प्रभारी अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि कहा कि

राजीव गांधी के विचारों से अब गांव-गांव में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत हुई है। उपाध्यक्ष कमलेश कटारे ने राजीव गांधी के पंचायती राज्य स्थापना का वर्णन किया। साथ ही इसमें दिए गए पंचायतों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अनुसूचित जाति जनजाति जिलाध्यक्ष सीताराम भारती , रुक्मणी रोहिला, सुनील दुबे, जिला महामंत्री शंकर खरे, प्रीतम दयाल चौरसिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा, मुमताज खां, ममता शर्मा, दीपू दांगी, कुलदीप दांगी, सलीम कुदूस ने अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अधूरे सपनों को पूरा कराने दिलाया संकल्प

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व नपाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि देश में सूचना तकनीकी का विकास राजीव गांधी ने ही किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजीव गांधी के अधूरे सपनों को पूरा करना चाहिए। इस मौके पर श्री राय ने कार्यकर्ताओं को राजीव गांधी के अधूरे सपने को पूरा कराने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर इरफान वेल्डर, घनश्याम यादव, मुकेश राय आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...