सीहोर| शहर के गल्ला मंडी स्थित पोस्ट आफिस रोड होटल वृंदावन में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने झांकी सजाकर उत्साह से जन्मोत्सव मनाया।
कथा के चौथे दिन पंडित शैलेश तिवारी ने कहा कि जिस समय भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था तभी जेल के सारे ताले टूट गए थे। साथ ही पहरेदार अचेत हो गए। वासुदेव व देवकी की बेड़ियां स्वतः ही खुल गई। यह सब प्रभु की कृपा से ही संभव हो सका है। भगवान की कृपा नहीं होने पर मनुष्य सभी सुखों से वंचित रह जाते हैं। कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के संगीत पर श्रद्धालुओं ने उत्सव मनाया। इस मौके पर अरुणा राय, कमलेश कटारे आदि ने कथा का श्रवण किया।
बाल लीलाओं किया वर्णन : पंडित श्री तिवारी ने कहा कि जब भक्ति मार्ग में भक्त लीन रहता है तब प्रभु दर्शन होते हैं। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। यहां पर जैसे ही श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग कथा में आया तो श्रद्धालु हरे राधा-कृष्ण के जयघोष लगाने लगे। साथ ही जन्मोत्सव के साथ कृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया।