सीहोर, श्यामपुर | ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने सभा आयोजित की। इस मौके पर ग्रामीणों ने गांव में सबसे अधिक पानी की समस्या बताई। इस पर अरोरा ने शीघ्र ही व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। ग्राम सभाओं में कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
ग्राम सभाओं का आयोजन बमूलिया, हिंगोनी, चरनाल, पाटन सहित अन्य गांवों में हुई। इस दौरान चौपाल में ग्रामीणों ने सबसे अधिक पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की। इस पर श्री अरोरा ने आश्वस्त करते हुए उच्च अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान एवं जनहितैषी सरकार हैं। आप सभी ग्रामीणजन शासन की योजनाओं का लाभ लें।
कथा श्रवण कर लिया आशीर्वाद: श्यामपुर में भगवान देवनारायण स्थल पर आयोजित कथा में श्री अरोरा शामिल हुए। यहां कथा श्रवण कर कथा वाचक गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। साथ ही जिले की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर जितेंद्र साहू, सुरेश पाटीदार, महेंद्र ठाकुर, शंकरलाल शर्मा, राजेश शर्मा मौजूद थे।