माटी शिल्पी 20 जून तक जमा कराएं कलाकृतियां
माटी शिल्पी 20 जून तक जमा कराएं कलाकृतियां
सीहोर | मप्र माटी कला बोर्ड द्वारा विगत वित्त वर्ष 2017-18 के लिए माटी शिल्पियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाने के लिए हर जिले से कलाकृतियां आमंत्रित की हैं। जमा करने की अंतिम तारीख 20 जून है। प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 50 हजार व तृतीय पुरस्कार में 25 हजार दिया जाएगा।