संभाग के अलावा जिलों में भी खुलेंगी ईएसआई की डिस्पेंसरी
संभाग के अलावा जिलों में भी खुलेंगी ईएसआई की डिस्पेंसरी
सीहोर | जिला मुख्यालय पर काम करने वाले श्रमिकों को अब ईएसआई से इलाज लेने के लिए संभागीय मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। जल्द ही ईएसआई सभी जिला मुख्यालय पर डिस्पेंसरी कम ब्रांच ऑफिस खोलेगी। प्रदेश में ईएसआई के अस्पताल वर्तमान में ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर में ही संचालित हैं।