पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीहोर | जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 25

सीहोर | जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 25

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 25 मई दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा करेंगी।

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि सामान्य सभा में पेयजल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं आवासों की समीक्षा के साथ ही मनरेगा पर भी चर्चा होगी।

इस सिलसिले में समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों को नियत तिथि एवं समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

खबरें और भी हैं...