- Hindi News
- National
- स्कूल के 10वीं के 109 और 12वीं के 105 छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
स्कूल के 10वीं के 109 और 12वीं के 105 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
सीहोर | द ऑक्सफोर्ड स्कूल के कक्षा 12वीं के 177 छात्रों एवं कक्षा 10वीं के 160 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। कक्षा 12वीं में 105 व 10वीं में 109 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
कक्षा 10वीं में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शुभम वर्मा ने प्रथम, 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अर्जुन विश्वकर्मा एवं दिव्यांश अहिरवार दूसरे और 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रियांशी भावलपुरी तृतीय स्थान पर रही। 12वीं गणित समूह में 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अंकित कुमार अहिरवार प्रथम स्थान, 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आशीर्वाद कुमार पाठक द्वितीय स्थान, 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राजकुमारी मेवाड़ा तृतीय स्थान पर रही।