प्रतियोगिता... शासकीय कॉलेज के छात्र सम्मानित हुए
आष्टा| शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक कॉलेज आष्टा की राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने चंद्रशेखर आजाद अग्रणी महाविद्यालय सीहोर में आयोजित आदिगुरु शंकराचार्य पर आधारित संभाषण प्रतियोगिता व लोक गायन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र कपिल वर्मा व गायन प्रतियोगिता में कक्षा बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र आनंद शंकर व्यास दोनों ने ही जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों को कलेक्टर तरूण पिथौड़े द्वारा 5-5 हजार रुपए के चैक प्रदान किए। छात्रों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरला कसोटिया, डॉ. आनंद सिंह तथा रासेयो प्रभारी डॉ. ललिता राय, विनोद पाटीदार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।