सीहोर | ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जिला
सीहोर | ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जिला सहकारी बैंक के तत्वावधान में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता 19 मई से शुरु होगी। प्रतियोगिता सीहोर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग आयोजित की जाएगी। सेमीफाइनल और फाइनल श्यामपुर में आयोजित किया जाएगा।
भाग लेने के लिए टीम के प्रतिनिधि अपना पंजीयन 18 मई तक करा सकते हैं। क्रिकेट टीमों की इंट्री निशुल्क रहेगी। प्रतियोगिता के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अपेक्स बैंक अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष उषा सक्सेना, देवेंद्र सक्सेना खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।