पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीहोर | शिव सेना जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित

सीहोर | शिव सेना जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | शिव सेना जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें। इस मौके पर सर्वसम्मति से संगठन के पदाधिकारी नियुक्त किए गए।

शिवसेना जिला प्रमुख पर्वत सिंह मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और कार्यों की रुपरेखा को लेकर चर्चा की। साथ ही संगठन के विस्तार के बारे में अपने विचार रखें। इस दौरान संगठन के विस्तार में अनिकेत ठाकुर को भारतीय विद्यार्थी सेना जिला उपाध्यक्ष, सत्य प्रकाश आर्य युवा सेना सीहोर तहसील अध्यक्ष, मान सिंह चंद्रवंशी श्यामपुर तहसील उपाध्यक्ष, हिमांशु राठौर युवा सेना सीहोर नगर अध्यक्ष, तेज सिंह कीर भारतीय विद्यार्थी सेना सीहोर नगर अध्यक्ष बने।

खबरें और भी हैं...