सीहोर | मुख्यमंत्री निवास भोपाल पर पेंशनर्स महापंचायत का आयोजन
सीहोर | मुख्यमंत्री निवास भोपाल पर पेंशनर्स महापंचायत का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेंशनर्स की लंबित मांगे मानी। साथ ही घोषणा की है कि सभी पेंशनर्स को सातवां वेतनमान की गणना 2.47 के स्थान पर 2.57 से की जाएगी। पेंशनर्स के लिए अलग से मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा। उक्त घोषणा के बाद जिले के पेंशनरों ने आभार व्यक्त किया।