पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीहोर | शहर की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए

सीहोर | शहर की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | शहर की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए अग्रवाल धर्मशाला में 5 जून से नृत्य प्रशिक्षण समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।

बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में डांस समर कैंप शुरु होगा। अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया कि शहर में पांच जून से बालक, बालिका वर्ग के साथ युवतियों और महिलाओं के लिए एक ही जगह पर नृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में राजस्थानी घूमर, पंजाबी डांस भांगड़ा, सदा बहार गाने और ढोल सहित अन्य विधाओं के स्टेप सिखाकर अन्य जानकारी दी जाएगी। शिविर पांच जून से दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित डांस समर कैंप की तैयारियां पूरी कर ली है। कैंप में शामिल होने अपना पंजीयन मंडलाध्यक्ष व सदस्यों से संपर्क कर कराएं।

खबरें और भी हैं...