24 कराते खिलाड़ी नेपाल में दिखाएंगे प्रतिभा, प्रशिक्षण में सीख रहे स्टेप
बीएसआई खेल मैदान पर कराते प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी अखिलेश राय ने कहा कि कराते ऐसा खेल है जिसमें आगे बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ी अपना भविष्य तय करता है। साथ ही स्वयं की सुरक्षा भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि क्लब में लगातार खेल प्रतिभाओं का उन्नयन हो रहा है। प्रतिस्पर्धा के लिए आत्मविश्वास जरुरी है।
मास्टर ऑफ ताओ कराते एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि 24 मई से नेपाल के काठमांडू में अंतर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस शिविर में त्रयम्बक ठाकुर, रजत नागर, रितिक सेन, प्रशांत परमार, योगेश बरेठा, राम त्यागी, लक्ष्य त्यागी, राहिल खान, प्रियंम वर्मा, माज खान, रुकमणि राठौर, प्राची विश्वकर्मा, मेघा राठौर, संध्या बैरागी, रुखसाना अंसारी, आकाश विश्वकर्मा, मोनू शाक्य, रोबिन जोशी, प्रिंस माहेश्वरी, पंकज वर्मा, आदर्श विश्वकर्मा, तरुण सेन, प्रथम परदेशी, प्रफुल्ल रेकवाल, निखिल ठाकुर आदि हैं। यह खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।