नेशनल खेलने के बाद भी श्रेष्ठ अंक लाना कठिन बात है: सक्सेना
चर्च मैदान पर ग्रीष्म कालीन फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे मप्र फुटबाल संघ के संरक्षक रमेश सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के बाद भी श्रेष्ठ अंक लाना बहुत कठिन बात है। श्रेष्ठ खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में चल रहे ग्रीष्मकालीनन फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का जिला खेल अधिकारी आनंद स्वामी, फुटबाल प्लेयर कोच रमेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर नेशनल खिलाड़ियों ने बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक अर्जित करने पर सम्मान किया। इसमें आयुषी पंसारी 83.6, अभय गुर्जर 70 प्रतिशत, दीपा मेवाड़ा 81 प्रतिशत, महिमा अदिति, प्रशांत श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हैं। संघ के संरक्षक श्री सक्सेना ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।