पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा के हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाओ घर आएगा पानी से भरा पानी का टैंकर

नपा के हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाओ घर आएगा पानी से भरा पानी का टैंकर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलसंकट से निपटने के लिए नगर पालिका ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया, निशुल्क पानी वितरणकर्ताओं का सम्मान भी करेगी

भास्कर संवाददाता | सीहोर

शहर में जलसंकट से निपटने के लिए नगर पालिका ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर किसी भी वार्ड से पानी की मांग को लेकर फोन लगाओ, आपके वार्ड में पानी से भरा टैंकर पहुंच जाएगा। नपाध्यक्ष ने कहा कि शहर में निशुल्क पानी का वितरण करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

नपाध्यक्ष अमीता अरोरा ने कहा कि पानी की समस्या पर राजनीति नहीं करें। यदि विधायक सांसद या सामाजिक संगठन शहर में पानी के टैंकर चलाना चाहते हैं तो नपा उनका स्वागत करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में पानी के टैंकर चलाने वाले समाज सेवियों को नपा अपने बोर से निशुल्क पानी प्रदान करेंगी। शहर के किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी है तो नगर पालिका कार्यालय के नंबर 8989003674 व 9301351642 फोन कर निशुल्क पानी का टैंकर बुला सकते हैं। नपाध्यक्ष श्रीमती अरोरा ने बताया कि काहिरी बंधान में 15 जून तक का पानी संरक्षित है। जलसंकट से निपटने के लिए पानी वाले टैंकर अनुबंधित कर लिए हैं।

पानी का संकट शहर में नहीं: अरोरा : नपाध्यक्ष श्रीमती अरोरा ने कहा कि शहर में पानी की दिक्कत नहीं है। पानी की कमी प्राकृतिक रूप से उत्पन्न हो रही है। शहर वासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। नपा पानी की समस्या का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में कई बोर खनन नपा ने कराए हैं। इससे जल संकट की समस्या में कमी आई है। इन बोरों में पर्याप्त पानी मौजूद हैं। इन बोरों से शहर में पानी के टैंकर सप्लाई किए जा रहे हैं। नपा ने टैंकरों से पानी सप्लाई के लिए टेंडर बुलाए हैं।

खबरें और भी हैं...