युवती और भाई पहले सलकनपुर ले गए बाद में घर पर मौसेरे भाई ने ज्यादती
युवती और भाई पहले सलकनपुर ले गए बाद में घर पर मौसेरे भाई ने ज्यादती
भास्कर संवाददाता | सीहोर
मंडी थाना अंतर्गत एक 16 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कृत्य कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चितावलिया हेमा निवासी 16 वर्षीय बालिका को माह फरवरी में शिवरात्रि के दिन चाणक्यपुरी निवासी कपिल वर्मा एवं उसकी बहन शर्मिला वर्मा उसके घर से सलकनपुर दर्शन कराने का कहकर बाइक पर बैठाकर चाणक्यपुरी ले आए। यहां से वह अपने मौसेरे भाई ओमप्रकाश वर्मा के साथ सलकनपुर गए। वहां से रात को वापस कपिल वर्मा के मकान पर आए जहां कपिल और शर्मिला ने उसे एक कमरे में सोने को कहा। कपिल, शर्मिला एवं ओमप्रकाश दूसरे कमरे में सो गए। बताया जाता है कि रात को ओमप्रकाश वर्मा बालिका के कमरे घुस आया और ज्यादती की तथा जान से मारने की धमकी दी।