सीहोर | नियमितिकरण की मांग को लेकर रोजगार सहायकों ने
सीहोर | नियमितिकरण की मांग को लेकर रोजगार सहायकों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरु कर दी। बुधवार को रोजगार सहायकों ने जनपद पंचायत में डेरा डाला। साथ ही जमकर नारेबाजी कर नियमित करण की मांग की। जिले में 497 पंचायतें हैं। जो पांच जनपदों में बटी हुई है। इन पंचायतों में कार्यरत रोजगार सहायक हड़ताल पर चले गए हैं। रोजगार सहायक संघ की मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। साथ ही पंचायत में जमीनी स्तर पर काम करने के बाद भी वेतन बहुत कम दिया जाता है। इसे बढ़ाया जाए। सहायकों का कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं पूरी होगी। तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।