पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फसल के सही दाम नहीं मिलने से कर्ज में डूबे हैं किसान: सिंधिया

फसल के सही दाम नहीं मिलने से कर्ज में डूबे हैं किसान: सिंधिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस आपके द्वार-द्वार किसान स्वाभिमान यात्रा का हुआ समापन

भास्कर संवाददाता | सीहोर

किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते किसान पिछले कुछ सालो से कर्ज में डूबते जा रहे हैं। कर्ज से परेशान किसान प्रदेश में आत्म हत्या कर रहे हैं। सरकार ने भावांतर योजना शुरु की इसमें भी किसानों को कोई लाभ नहीं मिला है। यह बात बुधवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही।

श्यामपुर में कांग्रेस आपके द्वार किसान स्वाभिमान यात्रा का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, विधायक शैलेंद्र पटेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर राय, सुरेश गुप्ता, महामंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर श्री सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक किसान कर्ज में डूबे हुए हैं। कर्ज से परेशान किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। इसके लिए सरकार कुछ कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने भावांतर योजना शुरु की। इस योजना का भी किसानों को कोई लाभ नहीं मिल सका।

यह भावांतर नहीं योजना है। इसके शुरु होते ही मंडियों में उपज के दाम गिर जाते हैं। वहीं इसके बंद होते ही भाव में भी बढ़ोतरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लगातार किसानों को छला है।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता महेश राय, पूर्व विधायक अजीत सिंह, दिलीप शर्मा, महेंद्र सिंह राठौर, जगदीश विश्वकर्मा, रुकमणि रोहिला, ममता त्रिपाठी, घनश्याम पाटीदार, बनेसिंह गुर्जर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...