पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोर पर टैंकर भरने 50 की जगह ले रहे थे 150 रु., निगरानी करने तैनात किए कर्मचारी

बोर पर टैंकर भरने 50 की जगह ले रहे थे 150 रु., निगरानी करने तैनात किए कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी का एक टैंकर भरने बोर मालिकों को 50 रुपए देने के लिए प्रशासन ने तय किया था। सभी बोर मालिकों को आगाह भी कर दिया गया था लेकिन इसके बाद भी कहीं पर 100 तो कई जगह 150 से 200 रुपए लिए जा रहे थे। इस कारण नगर में भी महंगे दामों पर टैंकर बिक रहे हैं। शिकायत के बाद एसडीएम और नपा सीएमओ ने जायजा लिया और सभी बोर पर कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए। अब उनकी देखरेख में पानी के टैंकर भरे जाएंगे। इसी तरह टैंकरों से अब गुरुवार से भगवानपुरा तालाब के फिल्टर प्लांट को भरने का काम शुरु किया जाएगा। पानी सप्लाई के बुरे हाल हैं। नपा चार दिन छोड़कर पानी सप्लाई कर रही है। जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे ही लोगों की हालत खराब होती जा रही है। प्रशासन को कुछ टैंकर मालिकों ने शिकायत की थी कि उन्हें महंगे दामों में अभी भी पानी के टैंकर भरना पड़ रहे हैं। इस पर एसडीएम राजकुमार खत्री और नपा सीएमओ सुधीर कुमार सिंह अमले के साथ बुधवार को कई जगह गए और बोरों पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी सूरत में 50 रुपए से अधिक टैंकर भरने के नहीं लिए जाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

टैंकरों को पानी से भरने मनमाने दाम वसूल करने पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन के समक्ष बड़ी समस्या, बोरों में नहीं मिल पा रहा पर्याप्त पानी

बोरवेल वालों के द्वारा टैंकर भरने के मनमाने रेट लेने पर एसडीएम राजकुमार खत्री, तहसीलदार और नगर पालिका सीएमओ ने प्रायवेट नगर पालिका के कर्मचारीओ की लगाई ड्यूटी।

हर बोर पर तैनात रहेंगे कर्मचारी

प्रशासन ने पानी के मनमाने दाम वसूल करने वाले बोर मालिकों के बोर पर कर्मचारियों को तैनात किया है। अब इनकी देखरेख में पानी के टैंकर भरे जाएंगे। यदि इस बीच कोई बोर मालिक अधिक रुपया वसूल करता है तो उसकी शिकायत की जा सकती है। इसके बाद संबंधित कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई होगी।

आज से टैंकरों से भरा जाएगा फिल्टर प्लांट

अभी नगर पालिका ने कई ट्रैक्टर किराए पर लिए हैं जिनसे नगर पालिका के टैंकरों से पानी का परिवहन किया जाएगा। इनसे भगवानपुरा तालाब के फिल्टर प्लांट को भरने के लिए गुरुवार से काम शुरु हो जाएगा। इसके लिए नगर पालिका के अमले ने पूरी तैयारी कर ली है। इस संबंध में एसडीएम राजकुमार खत्री ने बताया कि सभी को सख्त निर्देश दिए हैं कि 50 रुपए में ही टैंकर को पानी से भरा जाए। इससे अधिक राशि न ली जाए। इसी के साथ भगवानपुरा तालाब के फिल्टर प्लांट को भरने के लिए टैंकरों का इस्तेमाल किया जाएगा। यह काम गुरुवार से शुरु कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...