पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब यस सर यस मैडम नहीं बल्कि हाजिरी लेने पर बच्चे बोलेंगे जय हिंद

अब यस सर-यस मैडम नहीं बल्कि हाजिरी लेने पर बच्चे बोलेंगे जय हिंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावना जागृत करने के लिए आदेश हुए जारी

भास्कर संवाददाता | सीहोर

अब स्कूलों में हाजरी लगाने के लिए जब शिक्षक बच्चों का नाम लेंगे तो उन्हें यस सर या यस मैडम नहीं बोलना होगा। अब उनके जय हिंद कहना होगा। इस आशय के आदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए है।

जानकारी अनुसार स्कूलों में प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कराने के समय हर स्कूल में अपने अपने शब्दों को प्रयुक्त किया जाता है। यस सर तो यस मैडम, प्रेजेंट मेम आदि शब्दों का उपयोग अपने अपने स्तर पर स्कूल संचालकों द्वारा कराया जाता है। इसको देखते हुए और स्कूली विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावना जागृत करने के लिए अब सभी स्कूलों में उपस्थिति के समय विद्यार्थियों को जय हिंद बोलने के आदेश जारी किए गए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के विद्यालयों में उपस्थिति लिए जाने के समय विद्यार्थियों द्वारा पृथक पृथक शब्दों का उपयोग किया जाता है इस संबंध में राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावना जागृत करने की दृष्टि से प्रदेश की शालाओं में कक्षाओं की उपस्थिति के दौरान विद्यार्थियों द्वारा जय हिंद शब्द का उपयोग किया जाए।

इस संबंध में डीपीसी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि सभी स्कूलों को यह आदेश जारी कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...