पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज में भैंस मांगी, नहीं देने पर किया प्रताड़ित, पुलिस ने किया मामला दर्ज

दहेज में भैंस मांगी, नहीं देने पर किया प्रताड़ित, पुलिस ने किया मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | दहेज में सोना, चांदी या बाइक व कार नहीं मांगी बल्कि भैंस की मांग को लेकर दी जाने वाली प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने थाना दोराहा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम इमलिया टप्पर निवासी 23 वर्षीय सदारून बी का निकाह ग्राम सलेपुर निवासी मोहसिन के साथ हुआ था। विवाह के कुछ साल बाद से ही मोहसिन द्वारा सदारून बी को दहेज में भैंस नहीं लाने की बात को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। इसमें उसके पति के साथ देवर इकराम खां द्वारा सहयोग किया जाता था। सदारून बी ने पुलिस को बताया कि दहेज में भैंस नहीं लाने की बात पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट कर गाली गलाैच कर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। प्रताड़ना से तंग वह मायके आ गई तथा दोराहा थाने में रिपोर्ट की।

खबरें और भी हैं...