पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल में मरीजों के लिए नहीं पानी, विवाद रोकने अब रात में डॉक्टर देखेंगे व्यवस्थाएं

अस्पताल में मरीजों के लिए नहीं पानी, विवाद रोकने अब रात में डॉक्टर देखेंगे व्यवस्थाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में मरीज इसलिए परेशान हो रहे हैं कि उन्हें पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है। अस्पताल प्रबंधन पानी तो मंगा रहा है लेकिन यह कम पड़ रहा है। यही कारण है कि शौचालयों तक में पानी नहीं है। इस तरह की अव्यवस्थाओं के समाधान के लिए सिविल सर्जन ने सभी प्रमुख डॉक्टरों को व्यवस्था देखने के लिए कहा है।

पिछले दिनों अज्ञात लोगों ने यहां के शौचालय की शीट तक को तोड़ दिया था। इसी तरह जनरेटर की बैटरी तक चोरी हो गई। रोज यहां कोई न कोई विवाद होता ही है। कुछ दिन पहले कुछ अज्ञात युवकों ने महिला वार्ड में जाकर वीडियोग्राफी भी की थी। इन तमाम तरह की समस्याओं से परेशान होकर सिविल सर्जन डॉ. एए कुरैशी ने सभी प्रमुख डॉक्टर्स को रात के समय अस्पताल को चेक करने की जिम्मेदारी दी है।

शौचालयों में तक नहीं पानी

जिला अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन टैंकरों से पानी मंगवा रहा है। रक्तदान समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह अरोरा मिंदी ने बताया कि ट्रामा सेंटर में पीने के पानी की दिक्कत हो रही है। शौचालय में भी पानी नहीं है। मरीजों के परिजनों ने बताया कि बाजार से पानी खरीद कर लाना पड़ रहा है जबकि रोगी कल्याण समिति मरीजों से डबल चार्ज वसूल रही है।

खबरें और भी हैं...