दो बाइक टकराईं, कार ने बाइक को टक्कर मारी
सीहोर | अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं। मंडी थाना अंतर्गत सोमवार की शाम महोड़िया रोड के समीप बाइक के चालक अर्जुन मेवाड़ा ने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाकर ग्राम काहिरी कदीम निवासी 36 वर्षीय हेमराज मेवाड़ा की बाइक में टक्कर मार दी जिसमें हेमराज को चोटें आईं।
इसी तरह आष्टा थाना अंतर्गत पपनास नदी के पास कार चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाकर रसूलपुरा निवासी 23 वर्षीय शिवचरण पुत्र घासीराम की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें शिवचरण को चोटें आईं।