- Hindi News
- National
- 9 ग्राम पंचायतों के 13 गांवों में बंधान, तालाब चेकडेम और स्टापडेम बनाने 9 करोड़ मंजूर
9 ग्राम पंचायतों के 13 गांवों में बंधान, तालाब चेकडेम और स्टापडेम बनाने 9 करोड़ मंजूर
एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र परियोजना के तहत सीहोर और इछावर के 9 ग्राम पंचायतों के 13 गांवों में जल संवर्धन एवं संरक्षण के लिए विभिन्न संरचनाओं जिनमें मिट्टी के बंधान, तालाब, चैक डेम, अर्दनडेम, स्टापडेम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार भू-संसाधन विभाग ने 903 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।
एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र परियोजना में सीहोर एवं इछावर विकासखंड की 9 पंचायतों को शामिल किया गया है। इन पंचायतों के 13 गांवों में जल संरक्षण के लिए काम होगा। पानी रोकने के लिए तालाब, चैक डेम और स्टाप डेम बनाए जाएंगे।
सीहोर, इछावर ब्लॉक के इन गांवों में होंगे काम
सीहोर और इछावर के जिन 13 गांवों में काम होना हैं उनमें सोहनखेड़ा, टांकपुरा, मुआड़ा, सगोनी, सेमलीजदीद, मोहनपुर नोआबाद, खुटियाखेड़ी, शिकारपुर, काहिरीजदीद, खेजड़ा निबूखेड़ा, सोहनछापरी, लसूड़ियागोंडी शामिल हैं। आगामी 4 सालों में परियोजना के लिए स्वीकृत राशि से भू-जल एवं सतही जल संवर्धन एवं संरक्षण के लिए विभिन्न संरचनाओं यथा मिट्टी के बंधान, तालाब, चेकडेम, अर्दनडेम, स्टापडेम आदि का निर्माण किया जाएगा। इन सभी कामों का क्रियान्वयन पूर्व निर्धारित कार्य योजना अनुसार संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच की अध्यक्षता में गठित जलग्रहण समिति के माध्यम से किया जाएगा।