पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना, चलेगी तेज हवा

अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना, चलेगी तेज हवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकतम तापमान लगातार बना हुआ है 40 डिग्री के ऊपर

भास्कर संवाददाता | सीहोर

अब भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। लगातार अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक बने रहने से दिन के समय तेज गर्म हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 48 घंटों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।

इस समय लोग तेज गर्मी के कारण परेशान हो रहे हैं। हालत यह हो गई है कि पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। इस कारण दिन के समय तेज गर्म हवाओं के चलने से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। दिन के समय सड़कों पर बहुत कम लोग निकल पा रहे हैं। अभी तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है जो काफी अधिक है।

दिन के अलावा रात को भी गर्मी : बुधवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इस तरह से अब दिन के अलावा रात को भी तेज गर्मी पड़ना शुरु हो गई है। उमस के कारण लोगों की हालत खराब हो रही है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।

20 से 22 किमी प्रति घंटे रहेगी हवा की रफ्तार

आरएके कृषि कॉलेज स्थित मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी डॉ. एसएस तोमर के अनुसार आने वाले 48 घंटों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की गति 20 से 22 किमी प्रति घंटा रहेगी। श्री तोमर ने बताया कि आसमान पर हल्के बादल बने रहेंगे।

सड़कों पर छाया सन्नाटा

सड़कों पर इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है। दिन के समय गर्म हवाओं के चलने से लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। शाम होने के बाद ही बाजारों में भी चहल पहल बढ़ रही है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है।

खबरें और भी हैं...