फांसी लगाकर बहू के आत्महत्या करने के मामले में पति और 4 पर मामला दर्ज
सीहोर | आष्टा पुलिस ने एक विवाहिता की मौत के मामले में उसके ससुराल पक्ष के पति सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम कोठरी निवासी रंजना प|ी देवराज ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज कर जांच के बाद रंजना के पति देवराज, देवर जितेंद्र खाती, सास गोकल बाई, देवरानी पूनम के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।