पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोपाल इंदौर में कलाकारों ने बेटी बचाने गाए गीत

भोपाल-इंदौर में कलाकारों ने बेटी बचाने गाए गीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयोजन में करीब 40 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया

सीहोर | टॉक एंड रॉक ओपन माइक प्रतियोगिता के आयोजन में करीब 40 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कलाकारों ने बेटी पर आधारित गीत बचाने व उनकी सुरक्षा पर आधारित गीत सुनाए। इस पर दर्शकों की आंखें भर आई।

एक सखा सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सीहोर के युवाओं के लिए टॉक एंड रॉक ओपन माइक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कलाकारों ने अपनी कला से संगीत की अलग-अलग तान छेड़ी।

साथ ही इस दौरान कई कलाकारों ने देश में महिलाओं और बेटियों की स्थिति पर आधारित गीत सुनाए। बेटी पर आधारित गीत अकेली चलूंगी सबसे लड़ूंगी गाना सुनकर दर्शकों की आंखें भर आई। इस तरह अन्य कलाकारों ने भी बेटी बचाओं पर गीत गाए। कार्यक्रम में इंदौरा, भोपाल के कलाकार भी शामिल हुए। जिन्होंने गीत और कविता सुनाई। प्रतियोगिता में विजेता स्पर्श राठौर, परिभाषा रावत, शैलेंद्र गेहलोत रहे। साथ ही अनिमेष शर्मा, सौरभ त्यागी, उदित त्यागी, वंश साहू, रितिक त्यागी, आर्यमन राठौर, महिमा पांडे, विशेष राठौर, गुप्त नाथ, आशुतोष विश्वकर्मा, आशीष झंवर ने गिटार बजाकर मनमोहक प्रस्तुति दी।

शहर की प्रतिभा को निखारने दिया मंच : संस्था अध्यक्ष शुभम विद्या शिवचरण चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सीहोर के युवाओं को एक मंच देना ताकि वह अपनी प्रतिभा को निखार सकें। इससे आने वाले दिनों वह शहर का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान विकास महाजन, प्रतिभा वाइकर, पल्लवी शर्मा, हेरम शर्मा, शिवांगी जादौन, पलाश जैन, आयुषी राठौर उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...