पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जन जागरण यात्रा में भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को उजागर करेंगे: पटेल

जन जागरण यात्रा में भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को उजागर करेंगे: पटेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगणेश का आशीर्वाद लेकर विधायक पटेल ने किसान जनजागरण यात्रा शुरू की

भास्कर संवाददाता | सीहोर/ इछावर

इछावर विधानसभा में किसान जन जागरण यात्रा भम्रण करेगी। इस दौरान जनता और किसानों को भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही किसानों के साथ छल करने वाली योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाएगा। यह बात रविवार को विधायक शैलेंद्र पटेल ने यात्रा के शुभारंभ पर कही।

अल सुबह इछावर विधायक श्री पटेल शहर के प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और किसान जन जागरण यात्रा का शुभारंभ किया। विदिशा लोकसभा के उपाध्यक्ष बृजेश पटेल ने बताया कि रविवार को भगवान श्री गणेश के विधायक सहित सैकड़ों समर्थकों ने दर्शन किए। यहां से किसान किसान जन जागरण यात्रा विधायक श्री पटेल के नेतृत्व में पूरे इछावर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। इस दौरान गांव-गांव में जाकर भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। यह यात्रा पहले दिन सेवानिया गांव, शाहपुर कोड़िया-महोड़िया, रोलूखेड़ी, कल्याणपुरा, कचनारिया, मुडलाखुर्द, मानखेड़ा, संग्रामपुर आदि गांव में पहुंची।

किसानों के साथ सरकार कर रही अन्याय

यात्रा के दौरान विधायक श्री पटेल ने कहा कि मप्र में फसलों की बर्बादी और कर्ज के बढ़ते बोझ के चलते किसान आत्महत्या करने मजबूर हैं। इछावर क्षेत्र में काफी किसानों ने आत्महत्या कर ली है।

सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन : कचनारिया गांव में किसान जन जागरण यात्रा पहुंचने पर विधायक श्री पटेल ने रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। यह रोड एक लाख 30 हजार रुपए की लागत से बनाई जाएगी। इस मौके पर सौंडा ब्लाक अध्यक्ष संतोष पटेल, बिलकिसगंज ब्लाक अध्यक्ष मनोज पटेल, मप्र किसान कांग्रेस महामंत्री ईश्वर सिंह चौहान, विदिशा लोकसभा उपाध्यक्ष बृजेश पटेल, घनश्याम पटेल, कनेरिया महेश पटेल, मुस्कुरा असलम सरपंच, मुंडला खुर्द देवेंद्र पटेल, गुड़भेला अफसर भाई, राहुल मालवीय आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...