सीहोर | बस स्टैंड और पल्टन एरिया क्षेत्र रहवासियों के लिए अच्छी खबर है। यहां स्थित गणेश मंदिर के पास शासकीय भूमि पर नगर पालिका पार्क विकसित कर रही है। अभी पार्क की बाउंड्रीवाल का काम चल रहा है। इसके बाद हरियाली सहित अन्य सुविधाएं लोगों के लिए यहां उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पर नगर पालिका करीब 17 लाख से अधिक राशि खर्च करेगी।
बस स्टैंड क्षेत्र में नेहरू पार्क के अलावा कोई पार्क नहीं है। लेकिन नेहरू पार्क की स्थिति भी ऐसी है कि यहां कोई जाना पसंद नहीं करता है। ऐसे में नगर पालिका परिषद पल्टन एरिया स्थित गणेश मंदिर के पास पड़ी खाली जमीन पर नया पार्क विकसित करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए नपा ने अभी पार्क की बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरु कर दिया है। जल्द ही बाउंड्रीवाल का काम पूरा हो जाएगा। बाउंड्रीवाल का काम पूरा होने के बाद नपा यहां हरियाली के लिए दूब लगाएगी। यही नहीं पार्क में लोगों के आने-जाने के लिए पेवर्स ब्लॉक लगाए जाएंगे।