पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं बस मंच मिलना चाहिए: उषा सक्सेना

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं बस मंच मिलना चाहिए: उषा सक्सेना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नही हैं। इन प्रतिभाओं को बस मंच देने की जरूरत है। खिलाड़ियों के लिए समय-समय पर प्रतियोगिता आयोजित कराने से उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलती है। यह बात अहमदपुर में चल रही नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष उषा सक्सेना ने कही।

जिला सहकारी बैंक द्वारा आयोजित टेनिस बाल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का बीती रात शुभारंभ हुआ। पहले चरण में दो दर्जन से अधिक गांवों के बीच अलग-अलग खेल मैदानों पर मैच आयोजित किए गए। अहमदपुर खेल मैदान पर पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी करलत गांव की क्रिकेट टीम ने 8 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलाखेड़ी गांव की क्रिकेट टीम 92 रन ही बना सकी। करलत टीम ने यह मैच 10 रनों से जीत हासिल कर ली। इसी तरह दौलतपुर ने कोलूखेड़ी को 8 विकेट से हराया। इस मौके पर भाजपा के अमर सिंह मीणा, मायाराम गौर, अनिल शर्मा, नंदकिशोर विश्वकर्मा, पन्ना सक्सेना, गंगाराम राजपूत, विजय सक्सेना, दीपक समाधिया आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बैंक संचालक शशांक सक्सेना ने बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के तत्वावधान में शुरु हुई ग्रामीण स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में करीब 300 से अधिक क्रिकेट टीमों ने भाग लिया है।

खबरें और भी हैं...