सीहोर | 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सोमवार सुबह 10.30 बजे भोपाल के मॉडल स्कूल में सीएम सीधे संबोधित करेंगे। हम छू लें आसमां योजना के तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन आकाशवाणी पर किया जाएगा। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सीएम का उद्बोधन सुनाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में व्यवस्था की गई थी। इसके लिए डीईओ एसपी त्रिपाठी ने जिले जे सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय के प्राचार्यों को निर्देश दिए है कि वे अपने विद्यालय के 12 वी में 70% से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों के साथ सुबह 9.30 बजे ब्लॉक के उत्कृष्ट विद्यालय में उपस्थित हों। ताकि ये विद्यार्थी भी सीएम की सीधी बात सुन सकें।