सीहोर | गांव में सब्जी खरीदते समय ग्रामीण का मोबाइल चुराकर ले जाने वाला युवक जब दूसरी बार गांव आया तो ग्रामीणों की सक्रियता से पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। मामला श्यामपुर थाने का है। पुलिस के अनुसार गांव नवारिया निवासी 25 वर्षीय सुनील ठाकुर पुत्र सरजन सिंह ठाकुर 18 मई की शाम को छह बजे एक युवक उसका मोबाइल चुराकर ले गया था। सुनील ने दस हजार रुपए कीमती मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट श्यामपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो मोबाइल चुराकर ले जाने वाले युवक की पहचान 22 वर्षीय मलिक पारदी पुत्र जाकिर पारदी निवासी शिरपुर होशंगाबाद के रूप में हुई।