सीहोर | एसपी राजेश सिंह चंदेल ने रविवार को जिले का चार्ज लिया। इस मौके पर उन्होंने तात्कालीन एसपी सिद्वार्थ बहुगुणा से जिले के संबंध में चर्चा की। चार्ज लेने के बाद उन्होंने शहर के गणमान्य नागरिकों से चर्चा की। साथ ही एसपी कार्यालय और पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया।