पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीहोर | ग्रामीण डाक सेवकों के वेतन के संबंध में

सीहोर | ग्रामीण डाक सेवकों के वेतन के संबंध में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | ग्रामीण डाक सेवकों के वेतन के संबंध में कमलेश चंद्र कमेटी की रिपोर्ट पर कोई आदेश जारी नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीण डाक सेवक मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में डाक व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो जाएगी। डाक विभाग के अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है।

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ (जीडीएस) के परिमंडलीय समन्वयक हेमसिंह ठाकुर ने बताया कि कमलेश चंद्र कमेटी ने नवंबर 2016 में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। लेकिन 18 महीने बीतने के बाद भी सरकार ने जीडीएस के वेतन संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किए। जबकि अन्य सभी केंद्रीय कर्मचारी, राज्य सरकार के कर्मचारी और निगमों के कर्मचारियों को वेतन आयोग का लाभ दिया जा चुका है। श्री ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में कई बार सरकार को पत्र लिखकर वेतन संबंधी उनकी मांग का निराकरण करने की बात कही गई, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में अब कर्मचारी 22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

खबरें और भी हैं...