पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दबंगों के ऐतराज पर पुलिस के साए में निकली बारात

दबंगों के ऐतराज पर पुलिस के साए में निकली बारात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस के आने के बाद बारात निकाली गई।

जावर थाना क्षेत्र के खटसूरा गांव का मामला

आष्टा | शुक्रवार की देर रात को जावर थाना क्षेत्र के गांव खटसुरा में दलित दुल्हे को डीजे व घोड़ी पर बैठकर बारात निकालना कुछ दबंगों को नागवार गुजरा। उन्होंने विवाद कर बारात को रोक दिया। इस पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। तब कहीं जाकर पुलिस के साए में बारात निकाली गई। हालांकि इसमें अभी दलित समाज ने किसी की नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

सीहोर जिले के गांव सत पिपलिया निवासी बनवारी लाल मालवीय की बारात मेहतवाड़ा से ७ किमी दूर खटसुरा गांव में करण सिंह पुत्र कालू सिंह के यहां रात साढ़े 9 बजे पहुंची थी। खटसुरा गांव से तीन किमी दूर भानाखेड़ी गांव से बारात का जुलूस डीजे व दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर निकाला जा रहा था। यह गांव के दबंगों को नागवार गुजरा। उन्होंने आकर विवाद करना शुरू कर दिया तथा डीजे पर भी लाठी मारकर बंद करा दिया। इससे विवाद की स्थिति बन गई। दलित समाज के लोगों ने मेहतवाड़ा चोकी प्रभारी प्रवीण जाधव को सूचना दी। मौके की नजाकत को देखते हुए चौकी प्रभारी श्री जाधव बल के साथ बारात स्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस के साए में डीजे व दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाला गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी प्रवीण जाधव का कहना है कि बारात निकालने पर स्वर्ण जाति के लोग एतराज जता रहे थे। इस बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। पुलिस बल के साथ पहुंचकर बारात को निकलवाया गया है। हालांकि इस मामले में दुल्हा व दुल्हन पक्ष ने किसी की नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

खबरें और भी हैं...