- Hindi News
- National
- सीवेज की खुदाई के बाद अस्पताल के पास रेत से भरा डंपर फंसा, क्रेन से निकाला तो कमानी टूटने से पलटा
सीवेज की खुदाई के बाद अस्पताल के पास रेत से भरा डंपर फंसा, क्रेन से निकाला तो कमानी टूटने से पलटा
सीहोर | नगर में डाली जा रही सीवेज लाइन के लिए सभी जगह सड़कों को खोदकर लाइन डाली गई है। खास बात यह है कि काम पूरा होने के बाद इन सड़कों की मरम्मत होना था जो नहीं हो सका। यही कारण है कि आए दिन इन खुदी सड़कों पर वाहन फंस रहे हैं। शुक्रवार रात को भी उस समय बड़ा हादसा होने से बचा जब एक रेत से भरा डंपर अस्पताल के पीछे फंस गया। जिसे मुश्किल से उसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि डंपर चालक को किसी ने गलत रास्ता बता दिया। इस डंपर को गुना जाना था। झांसी रोड लाइंस के इस डंपर का चालक शहर के अंदर जा रहे मार्ग पर ले आया। यहां पर सीवेज के लिए खुदाई करने के बाद मिट्टी से सड़क को समतल कर दिया गया था। जब यह डंपर यहां से गुजरने लगा तो उसके पहिये अंधर धंस गए। बाद में दो क्रेन की मदद से उसे किसी तरह निकाला गया, लेकिन इस बीच इसकी कमानी टूट गई। बाद में यह डंपर दिनभर यहीं खड़ा रहा। मेन रोड की बात करें तो यह अभी भी खराब पड़ा है। इस संबंध में नगर पालिका के सीएमओ सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह मरम्मत का काम पूरा करे। कई जगह काम हुआ भी है। जहां पर मरम्मत का काम बचा है उसे शीघ्र कराया जाएगा।