पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम सुनाई देने के कारण ट्रेन से टकराकर एक की मौत

कम सुनाई देने के कारण ट्रेन से टकराकर एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरूवार देर रात फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। मृतक को कम सुनाई देता था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

कोतवाली थाना अन्तर्गत फारेस्ट कालोनी निवासी मन्नूलाल पुत्र रंगलाल बुंदेला गुरुवार देर रात को ट्रेन से टकरा गया। सिर में आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसे कम सुनाई देता था। शाम के समय वह रेल्वे ट्रैक पर जाकर बैठता था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत : अज्ञात बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। मण्डी थाना क्षेत्र के फूटी बावड़ी में रहने वाले 70 वर्षीय गंगाराम पुत्र छीतर प्रसाद राठौर पिछले दिनों साइकल से बिजौरी तरफ जा रहे थे। तभी बिजौरी तरफ से आ रही एक बाइक ने गंगाराम की सायकिल में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गंगाराम को उपचार के लिए चिरायु अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गयी।

खबरें और भी हैं...