पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीहोर | ग्रामीणों की सक्रियता से ट्राली चोर रंगे हाथों

सीहोर | ग्रामीणों की सक्रियता से ट्राली चोर रंगे हाथों

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | ग्रामीणों की सक्रियता से ट्राली चोर रंगे हाथों पकड़ लिए गए। चोरी करने वाले दोनों भाईयों को पुलिस के हवाले किया गया है। पांच वाहनों से लगातार तलाश किए जाने पर बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़े।

जानकारी अनुसार लाड़कुई निवासी राजू पुत्र बोंदरसिंह साहू की ट्राली उनके खलिहान में खड़ी हुई थी। गुरुवार सुबह पांच बजे जब वह गेहूं ले जाने के लिए गए तो ट्राली वहां नहीं थी। ग्रामीणों ने लाड़कुई चौकी पर इस आशय की सूचना दी जिसके बाद ग्रामीणों ने कन्नौद, आष्टा, झागरिया, सीहोर और इछावर में भी ट्राली को तलाश करने की कोशिश की। जब ग्रामीण वापस लौट रहे थे तभी ढाबला रोड पर रामनगर के समीप ट्राली खड़ी मिली। नजदीक जाने पर दो युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की सक्रियता के कारण वह भाग नहीं सके। दोनों ने अपने को दीवडिय़ा का रहने वाला बताया। चोरी कबूलने के बाद दोनों को लाड़कुई पुलिस के हवाले कर दिया।

खबरें और भी हैं...