- Hindi News
- National
- मेकअप वर्कशॉप में अंतराष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट ने खुद को संवारने दिए टिप्स
मेकअप वर्कशॉप में अंतराष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट ने खुद को संवारने दिए टिप्स
मेकअप वर्कशॉप में अंतराष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट ने खुद को संवारने दिए टिप्स
भास्कर संवाददाता | सीहोर
ब्रांड मायने नहीं रखता है बल्कि इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। यदि प्रोडक्ट का सही तरीके से उपयोग किया गया तो वह फायदेमंद साबित होगा। यह बात अंतरराष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट पूनम चुग ने वर्कशॉप में कही।
सांई भक्त परिवार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम मेकअप वर्कशॉप का शुभारंभ समाजसेवी अरुणा राय, अंतराष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट पूनम चुग ने किया। मेकअप आर्टिस्ट ने कहा कि आम तौर पर देखा जाता है लोग ब्रांड की तरफ भागते हैं। यह सही है कि ब्रांड का अपना महत्व है, लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है कि हम प्रोडक्ट का सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करते हैं। पूनम चुग ने महिलाओं और युवतियों को सेल्फ मेकअप के साथ ही केस संवारने की तीन से अधिक स्टाइल सिखाई। वर्कशॉप में मेकअप अार्टिस्ट ने महिलाओं और युवतियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने चेहरे पर डार्क सर्कल, पिंपल्स, बालों के झड़ने, रूसी सहित अन्य त्वचा रोगों के के समाधान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी अरुणा राय ने सांई भक्त परिवार की तरफ से मेकअप आर्टिस्ट पूनम चुग को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
घर के नुस्खे, इस्तेमाल करें : मेकअप आर्टिस्ट ने कहा कि घर पर मौजूद नमक, दही, प्याज के रस, ककड़ी का रस, ग्वार पाठा, नारियल तेल, शक्कर बूरा, चावल के आटे का उपयोग कर हम कई प्रकार की परेशानी से बच सकते हैं। पूनम चुग की साथी स्निग्धा ने भी टिप्स दिए।