हरदयाल सिंह बने ब्लाक अध्यक्ष
बुदनी | मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिला सीहोर ने विकासखंड बुदनी में कार्यकारिणी का गठन जिला निर्वाचन अधिकारी भारतीय मजदूर संघ के जिला सचिव अनिल शर्मा के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत निर्विरोध निर्वाचित की गई। इसमें मप्र राज्य कर्मचारी संघ ब्लाक बुदनी अध्यक्ष हरदयाल सिंह आजाद, सचिव भूपेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अजय गर्ग को निर्वाचित किया गया। इनके मनोनयन पर शिक्षा विभाग व अन्य विभाग के कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।