पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आष्टा| पार्वती नदी किनारे स्थित मांं अन्नपूर्णा मंदिर अखिल भारतीय

आष्टा| पार्वती नदी किनारे स्थित मांं अन्नपूर्णा मंदिर अखिल भारतीय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा| पार्वती नदी किनारे स्थित मांं अन्नपूर्णा मंदिर अखिल भारतीय पंच तेहरा भाई त्यागी बाबा खालसा आश्रम के सामने मांसाहार पार्टी बंद कराने के लिए कलेक्टर के नाम जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन अन्नपूर्णा समिति व श्रीश्री 1008 महंत रामेश्वर दास त्यागी महाराज ने ज्ञापन दिया। इससे पूर्व भी अन्नपूर्णा समिति ने एसडीएम व नगर पालिका मुख्य अधिकारी को ज्ञापन दिया था। उसके बाद भी मांसाहार पार्टी पर आपत्ति दर्ज कराई थी परंतु इस पर कोई उचित कार्रवाई नहीं हो पाई। इसलिए इस संबंध में कलेक्टर के नाम सीहोर जाकर मांग की गई है कि मंदिर के सामने से मांसाहार पार्टी बंद कराई जाए। इससे नगर का माहौल खराब हो रहा है। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में श्रीश्री 1008 रामेश्वर दास जी, रघुवीर दास, समिति अध्यक्ष धीरज सोनी, सोनू रामजी, श्यामजी, कन्हैयालाल, कमल पटेल, पवन मोटवानी, सुरेंद्र भाटी, राजू राठौर, राजेंद्र सिंह, अर्जुन शर्मा, घनश्याम शर्मा व अनेक लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...