शिक्षक 30 तक खुद करें ई-सेवा पुस्तिका अपडेट
शिक्षक 30 तक खुद करें ई-सेवा पुस्तिका अपडेट
सीहोर | स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक व कर्मचारी अपनी ई-सेवा पुस्तिका का अपडेशन खुद कर सकेंगे। शिक्षकों व कर्मचारियों को स्वयं अपनी लॉगइन आईडी से सेवा पुस्तिका अपडेट करने की सुविधा दी गई है। वे ई-सेवा पुस्तिका में 30 अप्रैल तक संशोधन करा सकेंगे।