सीहोर | परशुराम जयंती के मौके पर नगर के प्रमुख
सीहोर | परशुराम जयंती के मौके पर नगर के प्रमुख मार्गों से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही ब्राह्मण समाज के सामाजिक संगठन कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। कार्यक्रम सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला खजांची लाइन में किया जाएगा।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम जन्मोत्सव उत्साह से मनाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष पंडित महेश दुबे ने बताया कि सोमवार को परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में दोपहर बाद भोपाल स्थित गोविंदपुरा दशहरा मैदान से शोभा यात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा भोपाल नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए परशुराम मंदिर पांच नंबर स्टॉप पर पहुंचेगी। यहां इसका समापन होगा। श्री दुबे ने बताया कि शोभायात्रा में सीहोर, दोराहा, अहमदपुर, श्यामपुर, अमलाहा, जावर, आष्टा, इछावर, रेहटी बुदनी सहित जिलेभर से समाज के लोग शामिल होंगे।