पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर माह मेंटेनेंस के लिए काट रहे बिजली, फिर भी नहीं हो रहा सुधार

हर माह मेंटेनेंस के लिए काट रहे बिजली, फिर भी नहीं हो रहा सुधार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छह घंटे बिजली कटौती कर आठ फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में की गई मरम्मत

भास्कर संवाददाता | सीहोर

बिजली कंपनी मेंटेनेंस के नाम पर आए दिन कटौती करती है। इसके बाद भी शहर में पिछले एक साल से मेंटेनेंस पूरा नहीं हो पाया है। अब भीषण गर्मी में दोपहर के समय घर के अंदर रहना मुश्किल हो रहा है।

छह माह में बिजली कंपनी ने अलग-अलग दिनों में एक माह में करीब चार से पांच बार मेंटेनेंस के लिए तीन से पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बंद की है। चौपाल सागर से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक पोल शिफ्टिंग सहित शहर में आवश्यक मेंटेनेंस का काम किया गया। रविवार को भी आठ फीडरों की 60 कॉलोनियों से अधिक क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कटौती की गई। इस दौरान तारों को कसने, पेड़ों की छंटाई का काम किया गया।

लोगों ने पूछा- कब पूरा होगा

मेंटेनेंस, बिल में नहीं आती कमी

दशहरा बाग निवासी शफीक मियां ने बताया कि शहर में बारिश के बाद से ही आवश्यक मेंटेनेंस का काम चल रहा है। यह पता नहीं कब पूरा होगा। दोपहर के समय में बिजली नहीं होने से बच्चों का गर्मी में बुरा हाल है। इसी तरह ब्रह्मपुरी कॉलोनी के रोहित राठौर का कहना है कि हर माह छुट्टी वाले दिन 3 से पांच घंटे तक बिजली कटौती की जाती है। जबकि बिजली कटौती के बाद भी बिल में कमी नहीं आती है।

गर्मी भरी दोपहर में लोग हुए परेशान

निजामत फीडर, टाउन फीडर, इमरजेंसी फीडर, न्यू आरएके फीडर, तहसील फीडर, सुभाष फीडर, लुनिया फीडर, आरएके ओल्ड फीडर से संबंधित कॉलोनियों में बिजली सप्लाई बंद रही। इस दौरान लोगों का गर्मी में बुरा हाल था। वहीं बच्चों को अधिक परेशानी हुई।

खबरें और भी हैं...